Bilaspur: घास काट रही महिलाओं पर अचानक हुआ हमला, पहुंचीं अस्पताल

punjabkesari.in Saturday, Apr 12, 2025 - 06:03 PM (IST)

घुमारवीं (जम्वाल): उपमंडल घुमारवीं की कसारु पंचायत के कर यालग (जोल) गांव में घास काट रही 2 महिलाओं पर मधुमक्खियों ने अचानक हमला कर काट दिया। इससे महिलाएं बुरी तरह से घायल हो गईं। महिलाओं को एम्बुलैंस की मदद से सिविल अस्पताल घुमारवीं पहुंचाया गया जहां पर उपचार के बाद उन्हें घर भेज दिया गया। जानकारी के मुताबिक शनिवार दोपहर को करयालग गांव की सत्या देवी व लता देवी पशुओं के लिए घास काट रही थी।

इस दौरान मधुमक्खियों के झुंड ने उन पर हमला कर दिया। इससे दोनों महिलाएं चिल्लाने लगीं। उनके चिल्लाने पर लोग वहां एकत्रित हो गए। परिजनों ने दोनों घायलों को एम्बुलैंस की मदद से सिविल अस्पताल पहुंचाया। जहां इलाज के बाद घर भेज दिया गया। पंचायत के वार्ड सदस्य सुरेंद्र ने बताया कि शनिवार को करयालग गांव की 2 महिलाओं को मधुमक्खियों के झुंड ने काट लिया। उपचार के बाद दोनों को घर भेज दिया है।

 

 

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Kuldeep

Related News