Bilaspur: महिला ने लगाए जबरन शारीरिक संबंध बनाने के आरोप, मामला दर्ज

punjabkesari.in Tuesday, Apr 15, 2025 - 11:46 AM (IST)

घुमारवीं (जम्वाल): जिले के एक क्षेत्र के तहत एक महिला ने एक व्यक्ति पर  जबरन शारीरिक संबंध बनाने एवं जान  से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। पुलिस में दर्ज शिकायत में पीड़िता ने बताया कि 3 वर्ष पहले उसके पति का स्वर्गवास हो चुका है। उसके गांव का एक व्यक्ति पिछले 3-4 वर्षों से उसके साथ मारपीट कर जबरन शारीरिक संबंध बनाता आ रहा है।

पीड़िता ने आरोप लगाया कि इस व्यक्ति ने गत 30 मार्च को उसके घर पर इसके साथ जबरदस्ती शारीरिक संबंध बनाया। वहीं 3-4 दिन पहले भी यह व्यक्ति उसके घर में रात को चाकू लेकर घुस गया और कमरे की खिड़की में लगी जाली को चाकू से काटने  का प्रयास किया। उधर, डीएसपी एवं पुलिस प्रवक्ता मदन धीमान ने मामले की पुष्टि की है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Kuldeep

Related News