हैरोइन के साथ 2 गिरफ्तार

Saturday, May 19, 2018 - 07:11 PM (IST)

घुमारवीं : नशीले व मादक पदार्थों के खिलाफ छेड़े गए अभियान के अंतर्गत घुमारवीं पुलिस ने गत देर रात 2 युवकों से 321 मिलीग्राम हैरोइन बरामद की है। बताते चलें कि बीती रात हैडकांस्टेबल बलदेव, कांस्टेबल मनीष व सुभाष तथा एच.एच.सी. हंसराज गश्त पर थे। जानकारी के अनुसार जब पुलिस की गश्ती टीम आई.पी.एच. चौक पर पहुंची तो 2 युवक हारकुकार की ओर जा रहे थे। पुलिस की टीम को देखकर दोनों ने भागने का प्रयास किया, लेकिन पुलिस टीम ने दोनों को दबोच लिया। पुलिस ने युवकों की तलाशी ली। तलाशी के दौरान पुलिस ने एक युवक की जेब से यह हैरोइन बरामद की। बताया जा रहा है कि यह मादक पदार्थ माचिस की डिब्बी में डाला हुआ था।

आरोपियों को 3 दिन का पुलिस रिमांड
डी.एस.पी. घुमारवीं राजेंद्र कुमार जसवाल ने बताया कि पुलिस ने दोनों युवकों शशि पुत्र सुनील निवासी पपलाह डाकघर सलाओं तथा पवन कुमार पुत्र निवासी पादली डाकघर कोटखाई शिमला को एन.डी.पी.एस. एक्ट के तहत गिरफ्तार किया है। उन्होंने बताया कि दोनों आरोपियों को शनिवार को अदालत में पेश किया गया। अदालत में दोनों आरोपियों को 3 दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया है।

Kuldeep