अवैध सरकारी सीमैंट के 30 बैग बरामद

Monday, May 07, 2018 - 09:59 PM (IST)

घुमारवीं : पुलिस थाना घुमारवीं के तहत आने वाले गांव लंगड़ी में पुलिस ने अवैध रूप से प्रयोग किए जा रहे सीमैंट के 30 बैग बरामद किए हैं। घुमारवीं पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि गांव लंगड़ी डाकघर बल्हचुरानी में शशि पाल के मकान का कार्य चल रहा है। इस कार्य में सरकारी सीमैंट का प्रयोग किया जा रहा है। इस सूचना के आधार पर पुलिस की एक टीम गांव लंगड़ी लिए रवाना हो गई। पुलिस ने गुप्त तरीके से निर्माणाधीन भवन पर दबिश दी। पुलिस ने इस दौरान 30 बोरी सरकारी सीमैंट बरामद कर लिया। बताया जा रहा है कि जिस समय पुलिस मौके पर पहुंची तो वहां पर मकान का लैंटर पडऩे वाला था। डी.एस.पी. घुमारवीं राजेंद्र कुमार जसवाल ने बताया कि पुलिस ने सरकारी सीमैंट को अपने कब्जे में ले लिया है तथा मामले के आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। उन्होंने बताया कि आरोपी को 8 मई को अदालत में पेश किया जाएगा।

 

Kuldeep