मेडिकल कॉलेज नाहन में एक चिकित्सक के सहारे गायनी ओपीडी

Thursday, Dec 17, 2020 - 01:39 PM (IST)

नाहन (सतीश) : डॉ वाईएस परमार मेडिकल कॉलेज की गायनी ओपीडी इन दिनों एक चिकित्सक के सहारे चल रही है। जिसके कारण यहां पहुंचने वाली महिलाओं को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। जिला मुख्यालय नाहन स्थित इस मेडिकल कॉलेज में  गायनी की रोजाना करीब  100 से 120 ओपीडी होती है। ड्यूटी पर तैनात ओपीडी में एक डॉक्टर के लिए 120 महिलाओं को चेक करना मुश्किल है। गायनी के यहां 3 डॉक्टर तैनात हैं जिनमें से एक की ड्यूटी ऑपरेशन थिएटर में होती है। दूसरे डॉक्टर की ड्यूटी इमरजेंसी में होने के कारण केवल एक ही डॉक्टर गायानी ओपीडी को संभाल रहा है।

मीडिया से बात करते हुए मेडिकल कॉलेज के प्रधानाचार्य डॉक्टर एनके महेंद्रू ने बताया कि हाल ही में गायनी के डॉक्टरों का एक साक्षात्कार हाल में रखा गया गया था।  साक्षात्कार में एक डॉक्टर का चयन किया गया है जो जनवरी माह में ड्यूटी ज्वाइन करेंगे। उन्होंने बताया कि इस डॉक्टर के ज्वाइन करने से गायनी के यहां 4 डॉक्टर हो जाएंगे। गायनी के 4 डॉक्टर होने से यहां मरीजों को जो समस्या पेश आ रही है उसका काफी हद तक समाधान हो जाएगा। उन्होंने माना कि स्टाफ की कमी से परेशानी जरूर हो रही है बावजूद इसके मौजूदा स्टाफ केे माध्यम से गायनी ओपीडी में सभी मरीजों को देखा जरूर जा रहा है। डॉ वाईएस परमार मेडिकल कॉलेज  नाहन में कुल 6 पद स्वीकृत है जिनमें से 3 पद पिछले लंबे समय से रिक्त चल रहे है।
 

prashant sharma