शतरंज में बढ़ाया 4 साल की गौरविका ने प्रदेश का नाम, झटका तीसरा स्थान

Wednesday, Aug 08, 2018 - 02:12 PM (IST)

पालमपुर (गौरव): हिमाचल राष्ट्र स्तरीय शतरंज प्रतियोगिता अंडर-7 जोकि टुमकुर कर्नाटक में हुई। इसमें हिमाचल की गौरविका सिंह राणा ने तीसरा स्थान हासिल किया है जोकि इस प्रतियोगिता में मात्र 4 वर्ष की सबसे कम आयु की खिलाड़ी थी। गौरविका एल.के.जी. की छात्रा है। इस प्रतियोगिता का संचालन ए.आई.सी.एफ. शतरंज महासंघ द्वारा किया गया। गौरविका ने मात्र 2 माह पूर्व शतरंज अपने माता-पिता से घर में सीखना आरंभ की थी। भविष्य में भी वह ऐसी कई राष्ट्रीय तथा अंतर्राष्ट्रीय प्रतियोगिताएं जीतने का हुनर रखती है।
 

Ekta