Watch Pics: गैस की घुटन से बिगड़ी ONGC के 5 वर्करों की हालत, 1 की मौत

Friday, Dec 15, 2017 - 12:18 PM (IST)

मंडी (पुरूषोत्तम): मंडी जिला के सराज विधानसभा के बगसैड़ में ओएनजीसी के वर्करों की गैस की घुटन से हालत खराब होने का मामला सामने आया है।


इस घटना में 5 लोगों की हालत खराब हुई हैं जबकि एक की मौत हो गई है। मृतक का नाम विश्व कंदर बताया जा रहा है।


घायलों को मंडी के जोनल अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। जहां उनका इलाज चल रहा है। 


जानकारी के मुताबिक यह सभी वर्कर वेस्ट बंगाल के कोलकाता के रहने वाले हैं।


यह पिछले 2-3 महीनों से जंगल में रह रहे हैं और यहां तेल और गैस का सर्वे कर रहे हैं। हर रोज की तरह उन्होंने टैंट के अंदर जनरेटर रखा हुआ था, सभी वर्कर रात को सो गए। जब सुबह हुई तो उनकी हालत जनरेटर में गैस निकलने की वजह से खराब हो गई। साथ ही उनके एक वर्कर (विश्व कंदर) की मौके पर ही मौत हो गई।