गैस लीक होने से सिलेंडर में भड़की आग, गर्भवती महिला समेत 4 झुलसे (Video)

Wednesday, May 16, 2018 - 02:37 PM (IST)

शिमला: शिमला के संजौली समिट्रि में मंगलवार को एक घर में सिलेंडर बदलते समय गैस लीकेज से अचानक आग भड़क गई। रसोईघर में आग भड़कने व महिला की चीखों से अफरा-तफरी मच गई। इस हादसे में गर्भवती महिला मोनिका (35), 8 साल का बेटा, पड़ोसी प्यारे लाल और उनकी पत्नी झुलस गई। 


जब स्थानीय लोगों को इस बात का पता चला तो उन्होंने तत्काल इसकी सूचना अग्निशमन विभाग को दी। करीब 7.45 बजे अग्निशमन वाहन मौके पर पहुंचा और आग पर काबू पाया। बताया जा रहा है कि सिलैंडर में लीकेज के कारण यहां आग लगी। रसोईघर में रखा कुछेक सामान आग की भेंट चढ़ गया। बहरहाल घायल महिला को आई.जी.एम.सी. में भर्ती कर लिया गया है। 


 

Ekta