बद्दी के डोडूवाल मानपुरा में गैस रिसाव से सिलैंडर ब्लास्ट, परिवार के 5 सदस्य घायल

Thursday, Apr 25, 2024 - 09:01 PM (IST)

बीबीएन (शेर सिंह): औद्योगिक क्षेत्र बद्दी के तहत गांव डोडूवाल मानपुरा में गैस लीक होने से सिलैंडर में धमाका हो गया। इस हादसे में एक परिवार के 5 सदस्य घायल हो गए। घायलों को स्थानीय अस्पताल से पीजीआई चंडीगढ़ रैफर कर दिया है। धमाके से कमरे की दीवार भी टूट गई और सामान भी बिखर गया। जानकारी के अनुसार विनोद निवासी सीतापुर उत्तर प्रदेश परिवार सहित यहां पर किराए के कमरे में रहता है। वीरवार शाम को गैस का सिलैंडर लीक हो गया और आग लगने के बाद सिलैंडर में धमाका हो गया। इस हादसे में विनोद (45), निर्मला (40), आशीष (18), अंकित (4) व रोशनी (12) चपेट में आ गए। डीएसपी बद्दी खजाना राम ने बताया कि घायलों का पीजीआई में इलाज चल रहा है और सभी खतरे से बाहर हैं।
हिमाचल की खबरें Twitter पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here

Content Writer

Vijay