घर में फटा गैस सिलैंडर फटा, बाल-बाल बचा परिवार

punjabkesari.in Saturday, Oct 24, 2020 - 06:08 PM (IST)

पांवटा साहिब (संजय): पांवटा साहिब उपमंडल के रामपुर भारापुर में एक घर में गैस सिलैंडर के फटने से हजारों रुपए का नुक्सान हो गया जबकि इस हादसे में परिवार बाल-बाल बच गया है। जानकारी के अनुसार त्रिलोचन सिंह निवासी रामपुर भारापुर के घर पर सुबह अचानक गैस सिलैंडर में ब्लास्ट हो गया। बताया जा रहा है कि जब परिवार सोया हुआ था तो शनिवार सुबह 4 बजे अचानक जोर से धमाके की आवाज आई। परिवार आवाज सुनते ही उठ गया। जब बाहर आकर देखा तो किचन के अंदर रखा गैस सिलैंडर ब्लास्ट हो गया था।

इससे किचन की एक तरफ  की दीवार गिरी गई थी और फ्रिज व अन्य सामान इधर-उधर बिखरा हुआ था। बताया जा रहा है कि किचन मकान से कुछ दूरी पर बना हुआ था, जिससे परिवार सुरक्षित बच गया। इस घटना में करीब 50,000 रुपए का नुक्सान हुआ है। उधर, रामपुर भारापुर पंचायत की प्रधान किरण बाला ने बताया कि एक व्यक्ति के किचन में गैस सिलैंडर ब्लास्ट होने से हजारों रुपए का नुक्सान हुआ है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Vijay

Recommended News

Related News