किसानों के लिए वरदान साबित हो रही लहसुन की खेती

Friday, Jan 03, 2020 - 01:08 PM (IST)

 

शिलाई(रवि): लहसुन की खेती पहाड़ी क्षेत्रों के किसानों के लिए वरदान बन रही है लहसुन की पैदावार बहुत ही अच्छी होने से किसानों के चेहरे खिल उठे हैं। देवभूमि हिमाचल का जिला सिरमौर के शिलाई क्षेत्र किसानों को इस बार लहसुन की अच्छी पैदावार से मुनाफा भी ज्यादा होने की उम्मीद है। यह बातें यहां के किसान महसूस भी कर रहे हैं किसानों के लिए इस बार की बारिश अमृत की बूंद की तरह किसानों की फसलों को फायदा दे रही है। शिलाई क्षेत्र के पाब, दुगाना कांडो ,कफोटा गांव में लहसुन की पैदावार लोगों की किस्मत बदलने वाली है।

यहां के अधिकतर किसानों के लिए इस बार खुशी की घड़ी नजर आ रही है यहां के किसान खेतों में लहसुन की उपज देखकर चेहरे से ज्यादा खुशी झलका रहे हैं तो मन ही मन सही कीमत मिलने की उम्मीद भी जता रहे हैं कृषि विज्ञानिक के डॉक्टर सुखदेव सिंह पटियाल ने बताया कि किसानों को इस घने कोहरे और पाले से अपनी फसलों को बचाने के लिए हल्का-हल्का पानी का छिड़काव करना चाहिए ताकि फसलों में कोई रोग ना लगे। साथ ही उन्होंने कहा कि जीरो बजट की खेती किसानों के लिए लाभित हो रही है उसके बारे में भी यहां के लोगों को जानकारियां दी जा रही है। ताकि यहां का किसान भी आगे बढ़े।

kirti