खेत में घुसकर दंपति ने की महिला से मारपीट

Sunday, Dec 04, 2016 - 10:24 PM (IST)

चम्बा: पुलिस थाना खैरी में एक महिला की शिकायत के आधार पर एक दंपति के खिलाफ  मारपीट करने का मामला दर्ज किया गया है। जिला पुलिस प्रवक्ता वीर बहादुर सिंह ने बताया कि माया देवी पत्नी जोगिंद्र सिंह निवासी गांव गढ़ तहसील डल्हौजी ने पुलिस में अपनी शिकायत दर्ज करवाते हुए बताया है कि रविवार की सुबह करीब पौने 8 बजे बलदेव सिंह पुत्र रुमाल सिंह निवासी गांव गढ़ उसके खेत में आया और वहां लगे गलगल के पेड़ों को काट दिया।

जब उसने इसका विरोध किया तो बलदेव सिंह व उसकी पत्नी ने मिलकर उसके साथ मारपीट की, जिसके चलते उसे चोटें आई हैं। पुलिस ने महिला की शिकायत के आधार पर उपरोक्त पति-पत्नी के खिलाफ  भारतीय दंड संहिता की धारा 451, 447, 427, 323, 506 व 34 के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।