गरा महिला मंडल बना रहा है मास्क

Thursday, Apr 02, 2020 - 03:19 PM (IST)

स्वारघाट (पवन) : प्रदेश सरकार द्वारा पंचायतों को जारी अधिसूचना में 14 वित्त आयोग से पंचायतें मास्क और सेनेटाइजर खरीद कर अपने पंचायत वासियों को देंगे, लेकिन बाद में सरकार ने किन्हीं कारणों से यह अधिसूचना रद्द कर दी। इस कड़ी को आगे बढ़ाते हुए जिला बिलासपुर के उपमंडल स्वारघाट की ग्राम पंचायत के महिला मंडल गरा ने जरूरतमंद लोगों के लिए मास्क तैयार करने का काम शुरू कर दिया। यह मास्क निःशुल्क लोगों को बांटा जाएगा। 

महिला मंडल की प्रधान विमला शर्मा ने बताया की महिला मंडल गरा के सभी पदाधिकारी और सदस्य मास्क बनाने के लिए कार्य कर रहे हैं। मास्क तैयार होने पर सभी जरूरतमंदों को मास्क मुफ्त दिए जाएंगे। उन्होंने बताया कि इस संकट की घड़ी में हम अपने गरीब और जरूरतमंद लोगों के साथ खड़े हैं। हमने यह फैसला लिया कि सभी महिला मंडल के पदाधिकारी इस अभियान को चलाएंगे।  उन्होंने बताया कि हम सब मिलकर कोरोना जैसी भयंकर बीमारी से बचने के लिए हम सब लोगों को अपने घर में रहकर और प्रशासन द्वारा नियमों का पालन करना चाहिए। अगर कोई असहाय गरीब या जरूरतमंद परिवार जिसको किसी प्रकार की आर्थिक सहायता की जरूरत हो तो महिला मंडल गरा उनकी यथासंभव सहायता करने के लिए हर वक्त तैयार हैं।
 

Edited By

prashant sharma