हरियाली बचाने के लिए आगे आए गंगा ठाकुर, लोगों को गीतों से कर रहे वन संपदा प्रति जागरूक

punjabkesari.in Saturday, Jan 11, 2020 - 11:31 AM (IST)

कुल्लू (दिलीप): हिमाचल के जंगलों के लिए शुभ संकेत आ रहे हैं। पिछले दो सालों से यहां के जंगलों में 12 वर्ग किलोमीटर का इजाफा हुआ है। इसी का नतीजा है कि अब जंगलों पर आधारित गानें भी फिल्माए जा रहे हैं। सूबे में पिछले दो वर्षों में जंगलों का विस्तार हो रहा है। नई पौध लगाने की भी कवायद जारी है। इसी को केंद्र बिंदु में रखते हुए गंगा ठाकुर ने वन आधारित गाना फिल्माया है।वन संपदा को बचाने के लिए सरकार के द्वारा कई प्रकार के कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। वन संपदा हमारी भारतीय सभ्यता और प्राचीन संस्कृति की अमूल्य धरोहर है। वन सम्पदा वातावरण में उपलब्ध धुआं, धूलकण, कार्बन, सीसा, कार्बन डाइऑक्साइड, कार्बन मोनोऑक्साइड, नाइट्रिक ऑक्साइड, सल्फर डाइआक्साइड एवं मानव जीवन को प्रदूषित करने वाली गैसों को घटाकर जीवन को सुरक्षा प्रदान करते हैं।

वन संपदा भूमि को अपनी जड़ों द्वारा जकड़कर हवा और वर्षा की तेजधार से बचाकर मिट्टी के कटाव की सुरक्षा प्रदान करती हैं। इनकी पत्तियां, टहनियां और फल-फूल धरती पर झड़कर सड़ते हैं, इससे धरती अधिक उपजाऊ बनती है। भारतीय कृषि की अधिकांश सफलता वर्षा मौसम पर निर्भर करती है। वर्षा वनों पर निर्भर करती है, इसलिए भारतीय कृषि वन संपदा पर पूर्णतया निर्भर है। इस गीत का विमोचन विंटर कार्निवाल ने कैबिनेट मंत्री गोविंद सिंह ठाकुर द्वारा विमोचन किया गया। गंगा ठाकुर ने बताया कि वन संपदा को बचाने के लिए कुल्लू के लोक गायक के द्वारा लोगों को अपने गीतों के माध्यम से जागरूक किया जा रहा है।

लोक गायक गंगा ठाकुर ने जंगल नी यारो काटने आथी गीत गा रहे हैं। इस गीत की शूटिंग मनाली के नसाला गांव, नग्गर गांव और सोम वन बीट में फिल्माया जा रहा है और इस गीत की रचना भी स्वयं गंगा ठाकुर और सुरेश जंबाल ने की है। इस गीत के माध्यम से गंगा ठाकुर पूरे प्रदेशवासियों व देशवासियों को यह संदेश देना चाहते हैं कि प्रकृति हमारी धरोहर है। हमारी माता है, इसको साफ सुथरा एवं स्वच्छ रखना हमारा परम कर्तव्य है। इस गीत के मुख्य किरदार के रूप में वन विभाग अपनी भूमिका निभा रहे हैं।  वन विभाग के अधिकारी कुरम सिंह ठाकुर व तेजा सिंह नेगी और साथ में संगीत के निदेशक आशुतोष जी, कमल ठाकुर, रिहान ठाकुर ,राकेश राणा, साथ में साथी कलाकार खेख राम ठाकुर, बालक राम, ठाकुर, पेन्ने ठाकुर, रिंकू शाह, जितेंद्र ठाकुर आदि सभी ने पर्यावरण बचाने हेतु इस गीत में अपनी भूमिका अदा की है। इस गीत का विमोचन विंटर कार्निवाल ने कैबिनेट मंत्री गोविंद सिंह ठाकुर द्वारा विमोचन किया जा रहा है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Edited By

Simpy Khanna

Recommended News

Related News