अचानक आग लगने से मकान व पशुशाला राख

Monday, Nov 19, 2018 - 04:18 PM (IST)

गलोड़ (मिलाप): उपतहसील गलोड़ के अंतर्गत ग्राम पंचायत के  खास गलोड़ गांव में हुए आग से एक  स्लेटपोश मकान व पशुशाला राख हो गई। सुनाहरो देवी पत्नी स्व. जय किशन का मक ान व पशुशाला आग की चपेट में आ गई। इस घटना में घर के अंदर रखे सामान व नकदी सहित करीब 8 लाख रुपए का नुक्सान हो गया। जानकारी के अनुसार घटना के  समय घर में 3 ही लोग थे। सुनाहरो देवी का पोता गौरव शनिवार शाम को मंदिर जाने के  लिए घर से बाहर निकला तो उसने देखा कि घर के  पिछली तरफ  से आग की लपटें निकल रही थीं। उसने इसके  बारे में माता व दादी को बताया। घर एकांत में होने के  कारण लोगों को इसकी सूचना फोन पर दी। जैसे ही इसका पता लोगों को चला तो सभी घटनास्थल की ओर भागे। वहीं हड़ेटा बाजार के लोग, हड़ेटा, डोडवीं, लुहारकड़ व खास गलोड़ गांव के लोग मौके  पर पहुंच गए व सभी ने आग पर काबू पाने का प्रयास किया लेकिन आग ने इतना विकराल रूप धारण कर लिया था कि इस पर काबू पाना मुश्किल हो गया और जब तक आग पर काबू पाया गया, तब तक  इस आग में मकान के  अंदर रखा सामान व नकदी जलकर राख हो गई थी। बिजली के  शार्ट सर्किट से आग लगने की आशंका जताई जा रही है। पुलिस चौकी गलोड़ के  प्रभारी विक्रम सिंह व अन्य पुलिस कर्मी भी मौके  पर पहुंच गए। प्रशासन की तरफ  से गलोड़ उपतहसील के  नायब तहसीलदार विपिन सोनी ने घटनास्थल का दौरा कर पीड़ित परिवार को 15,000 रुपए फौरी राहत राशि दी। इस दौरान कानूनगो बाबू राम, कानूनगो पवन, पटवारी बदारन अशोक  कुमार, हड़ेटा के  चुनी लाल, ग्राम पंचायत हड़ेटा के  प्रधान संजय कुमार, उपप्रधान हंसराज शर्मा, वार्ड पंच हरि दास, ग्राम पंचायत खास गलोड़ की प्रधान शकुंतला देवी, वार्ड पंच खास गलोड़, वार्ड पंच लुहारकड़ प्रोमिला, नादौन भाजपा के  उपाध्यक्ष राजेंद्र ठाकुर, अवतार, पूर्व प्रधानाचार्य राम प्रकाश व रमेश्वर दत्त सहित कई लोगों ने उनके  घर पहुंचकर इस दुख की घड़ी में संवेदना प्रकट की।

Kuldeep