जहरीला पदार्थ निगलने से व्यक्ति की मौत

Saturday, Feb 19, 2022 - 08:51 PM (IST)

गगरेट (बृज): उपमंडल गगरेट के मवा सिंधियां गांव के गुरपाल सिंह  (37) ने जहरीला पदार्थ निगल कर इहलीला समाप्त कर ली। उक्त व्यक्ति को गंभीर हालत में सिविल अस्पताल गगरेट लाया गया जहां पर उसकी नाजुक हालत को देखते हुए उसे क्षेत्रीय अस्पताल ऊना रैफर कर दिया गया लेकिन अस्पताल पहुंचने से पहले ही उसने दम तोड़ दिया। गगरेट पुलिस ने मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। एस.पी अर्जित सेन ठाकुर ने बताया कि व्यक्ति बयान देने की हालत में नहीं था इसलिए यह पता नहीं चल पाया कि उसने जहर क्यों निगला। उन्होंने बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज कर पोस्टमार्टम उपरांत शव परिजनों के हवाले कर दिया है।

Content Writer

Kuldeep