गगल एयरपोर्ट पर सभी उड़ानें 2 से 3 घंटे पहुंची लेट

Monday, May 23, 2022 - 09:29 PM (IST)

गग्गल (अनजान): दिल्ली में खराब मौसम के चलते गग्गल में लैंड होने वाली सभी फ्लाइट 2 से 3 घंटे लेट आईं। सुबह दिल्ली में मौसम खराब के चलते स्पाइसजैट की पांचों फ्लाइटें गग्गल एयरपोर्ट पर 2 से 3 घंटे लेट आईं जिनमें से सुबह 7:30 बजे लैंड गग्गल में लैंड होने वाली स्पाइसजैट लगभग 3 घंटे लेट आया। सुब 9:30 बजे आने वाली फ्लाइट भी अढ़ाई घंटे लेट आई। सुबह 10:30 आने वाली फ्लाइट एक बजे के लगभग गग्गल एयरपोर्ट पहुंची और 11:30 बजे वाली फ्लाइट सवा 2 घंटे लेट आई। ऐसा ही माहौल एयर इंडिया का रहा, वह भी अपने समय के अनुसार अढ़ाई घंटे लेट पहुंची। दिल्ली के खराब मौसम के चलते उड़ानें लेट हो जाने से सभी यात्री परेशान रहे क्योंकि कुछ यात्रियों की कनैक्टीविटी दिल्ली से अन्य राज्य की थी, आगे उनकी हवाई यात्रा न हो सकी।

Content Writer

Kuldeep