रहस्यमयी आग लगने से 3 परिवारों में दहशत

Tuesday, Aug 28, 2018 - 09:27 PM (IST)

गग्गल: पिछले 2 दिनों से गांव भडियाड़ा के 3 घरों में अचानक रहस्यमयी आग लगने की घटनाओं से 3 परिवार दहशत में हैं। रहस्यमयी आग की घटनाओं से पीड़ित कुलदीप कुमार ने बताया कि 26 अगस्त की सबसे पहले यह आग उनके पुराने घर, जहां एक गद्दी परिवार रहता है, में लगी तथा उसके कुछ देर बाद उनके नए घर में भी रहस्यमयी आग लगनी शुरू हो गई। इसके बाद यह रहस्यमयी आग उनके जीजा 70 वर्षीय रणसिंह के घर में लगनी शुरू हो गई। उन्होंने बताया कि इस रहस्यमयी आग से उनके घर के कपड़े, बैड के गद्दे व अन्य सामान जल गए हैं तथा कभी बंद अल्मारियों में तो कभी बैड बॉक्स में यह आग लग रही है। 2 दिनों में लगभग 12 बार यह रहस्यमयी आग लग चुकी है, जिससे उनके परिजनों के होश उड़े हुए हैं। उन्होंने बताया कि पिछले वर्ष अप्रैल महीने में भी उनके घरों में रहस्यमयी आग लगने की घटनाएं हुई थीं। इस पर उन्होंने पूजा-हवन आदि करवाए थे और उसके बाद यह रहस्यमयी आग लगने की घटनाएं बंद हो गई थीं जो अब पुन: शुरू हो गई हैं।

Kuldeep