कोविड वैक्सीन भारत की बड़ी उपलब्धि : अनुराग

punjabkesari.in Saturday, Jan 16, 2021 - 11:46 PM (IST)

गग्गल (अनजान): भारत को कोविड की 2 वैक्सीन की मंजूरी मिलना भारत की पूरे विश्व में महान उपलब्धि है। यह बात केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री अनुराग ठाकुर ने गग्गल एयरपोर्ट पर पत्रकारों से वार्ता में कही। पश्चिम बंगाल की राजनीति पर बोलते हुए उन्होंने कहा कि वहां पर 148 से ज्यादा भाजपा कार्यकत्र्ताओं की हत्या दुर्भाग्यपूर्ण है। उन्होंने कहा कि जिस तरह ममता सरकार के बड़े-बड़े नेता छोड़कर जा रहे हैं, वो दर्शाता है कि किस प्रकार ममता की किश्ती में सुराख हो रहे हैं, जो भविष्य में ममता की किश्ती को डुबो देंगे। गग्गल एयरपोर्ट के विस्तार पर बोलते हुए उन्होंने कहा कि गग्गल एयरपोर्ट का विस्तार आवश्यक है। इस दौरान जिला भाजपा के पदाधिकारियों सहित धर्मशाला के विधायक विशाल नैहरिया भी मौजूद रहे। अनुराग ठाकुर पंचायत चुनावों को लेकर शनिवार को कांगड़ा के गग्गल एयरपोर्ट पहुंचे थे। वहां से अनुराग ठाकुर हमीरपुर को रवाना हो गए जहां पर रविवार को वह पंचायती राज चुनावों में भाग लेंगे और अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। अनुराग ठाकुर 18 जनवरी की दोपहर को गग्गल से दिल्ली को रवाना होंगे।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Kuldeep

Recommended News

Related News