पत्नी की मौत के बाद पति ने भी छोड़ा संसार, श्मशानघाट पर एक साथ जली चिता

Friday, Feb 01, 2019 - 11:09 PM (IST)

मंडी (नीरज): धर्मपुर उपमंडल की सजाओपिपलु पंचायत के कोहन गांव में पति-पत्नी की एक साथ मौत हो जाने का समाचार है। मिली जानकारी के अनुसार गत रात्रि 85 वर्षीय जुध्या देवी पत्नी कांशीराम की बीमारी के कारण मौत हो गई और प्रात: काल गांव के लोग  और परिवार वाले उनके अंतिम संस्कार में व्यस्त हो गए लेकिन जब वे उनको श्मशानघाट लेकर आए तो घर से 92 वर्षीय जुध्या देवी के पति कांशीराम की मृत्यु की सूचना मिली, जिस पर उनको भी धार्मिक रीति-रिवाजों सहित श्मशानघाट लाया गया और दोनों की चिता एक साथ जलाई गई। यह इस क्षेत्र में एक अनोखी घटना घटी है। दोनों पति-पत्नी गत 70 वर्षों से इकट्ठे रह रहे थे और अपने चार बेटों से भी अलग रहते थे।

वयोवृद्ध जोड़े की मौत से क्षेत्र में शोक की लहर

इस वयोवृद्ध जोड़े के देहावसान पर पूरे क्षेत्र में शोक की लहर व्याप्त है और अनेक सामाजिक संस्थाओं के प्रतिनिधियों सहित सिचाई एवं जन स्वास्थ्य, बागवानी और सैनिक कल्याण मंत्री ठाकुर महेंद्र सिंह, पूर्व पार्षद वंदना गुलेरिया, प्रदेश भाजयुमो महामंत्री रजत ठाकुर, पंचायत प्रधान कमलेश भारद्वाज ने गहरा शोक व्यक्त करते हुए शोक संतप्त परिवार के प्रति अपनी गहरी संवेदना व्यक्त की है।

Vijay