पंथ शिरोमणि बाबा इकबाल सिंह किंगरा पंचतत्व में विलीन, हजारों लोगों ने नम आंखों से दी अंतिम विदाई

Sunday, Jan 30, 2022 - 08:15 PM (IST)

राजगढ़ (गोपाल): पंथ शिरोमणि एवं प्रसिद्ध सामाजिक कार्यकर्ता बाबा इकबाल सिंह किंगरा का रविवार को उनकी कर्मभूमि में अंतिम संस्कार कर दिया गया। हजारों लोगों ने नम आंखों से महान संत को अंतिम विदाई दी। उनके अंतिम संस्कार में प्रशासन की ओर से डीसी सिरमौर व अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शामिल हुए। संत इकबाल सिंह किंगरा की पार्थिव देह को मुखाग्नि देवेन्द्र सिंह, जगजीत सिंह व महिला सेवादार चरण जीत ने दी।

बता दें कि संत इकबाल सिंह किंगरा का 96 वर्ष की आयु में शनिवार दोपहर बाद निधन हो गया था। पंथ शिरोमणि बाबा इकबाल सिंह के निधन पर राष्ट्रपति, उपराष्ट्रपति, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर सहित भारत की कई हस्तियों ने शोक व्यक्त किया है। पंथ शिरोमणि इकबाल सिंह के निधन के बाद डाॅ. दविंद्र सिंह को सर्वसम्मति से ट्रस्ट के अगले अध्यक्ष के रूप में घोषित किया गया है।

हिमाचल की खबरें Twitter पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here

Content Writer

Vijay