पूर्व विधायक बोध राज पंचतत्व में विलीन, सैंकड़ों लोगों ने नम आंखों से दी अंतिम विदाई

Tuesday, Aug 17, 2021 - 06:56 PM (IST)

डमटाल (सिमरन): विधानसभा क्षेत्र इंदौरा कांग्रेस के पूर्व विधायक बोध राज का मंगलवार को उनके पैतृक गांव मोहटली में दाह संस्कार कर दिया गया। बोध राज लम्बे समय से बीमारी से जूझ रहे थे, जिन्होंने सोमवार को अपने घर में अंतिम सांस ली। उनके बेटे ने उनकी पार्थिव देह को मुखाग्नि दी। इससे पहले इंदौरा विधायक रीता धीमान व जिला कांगड़ा कांग्रेस अध्यक्ष अजय महाजन, कर्ण सिंह पठानिया, सामान्य उद्योग निगम के उपाध्यक्ष एवं इंदौरा के पूर्व विधायक मनोहर धीमान व प्रशासन की तरफ से पहुंचे एसडीएम इंदौरा सोमिल गौतम ने उनकी पार्थिव देह पर पुष्प चढ़ाकर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।  जिला कांग्रेस कांगड़ा अध्यक्ष अजय महाजन ने बताया कि बोध राज का निधन पार्टी के लिए कभी न पूरी होने वाली क्षति है। इस अवसर पर सैंकड़ों की तादाद में कांग्रेसी पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं सहित क्षेत्र के सैंकड़ों लोगों ने नम आंखों से बोध राज को अंतिम विदाई दी।

Content Writer

Vijay