स्वतंत्रता सेनानी सुशील रत्न का राजकीय सम्मान के साथ हुआ अंतिम संस्कार

Wednesday, Jun 26, 2019 - 02:31 PM (IST)

ज्वालाजी: ज्वालाजी में स्वतंत्रता सेनानी कल्याण बोर्ड के पूर्व उपाध्यक्ष सुशील चंद रत्न का बुधवार को राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया गया। इस मौके पर प्रदेश सरकार की तरफ से भी उनकी देह पर पुष्प अर्पित किए। अंतिम संस्कार में ज्वालाजी से बीजेपी विधायक रमेश धवाला व प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कुलदीप राठौर सहित डीसी व अन्य मौजूद रहे। 

बता दें कि 95 वर्षीय रत्न का सोमवार रात चंडीगढ पीजीआई में निधन हो गया था। पिछले दिनों वह गिर गए थे, जिसके चलते उनका ऑपरेशन हुआ जिसके बाद उनकी किडनी पर उसका विपरीत असर पड़ना शुरू हो गया। पीजीआई चंडीगढ में उनकी बिगड़ती सेहत के चलते डायालासिस चल रहा था। सोमवार को उनका सातवां डायालासिस था लेकिन उनका स्वास्थय ज्यादा बिगड़ने के चलते सोमवार रात उनका निधन हो गया। रत्न वर्ष 1985 से 1990 तक खादी कल्याण बोर्ड के उपाध्यक्ष रहे। इसके बाद वर्ष 2003 से 2007 तक उन्हें स्वतंत्रता सेनानी कल्याण बोर्ड के उपाध्यक्ष का जिम्मा दिया गया, इसके बाद वह 2013 से 2017 तक फिर से इसी पद पर आसीन रहे।

Ekta