विभिन्न विकास कार्यों के लिए धनराशि स्वीकृत: राणा

punjabkesari.in Wednesday, Mar 18, 2020 - 05:19 PM (IST)

सुजानपुर: सुजानपुर विधानसभा क्षेत्र के विधायक एवं कांग्रेस पार्टी के नवनियुक्त प्रदेश उपाध्यक्ष राजेंद्र राणा ने लोगों की मांग पर ग्राम पंचायत करोट में महिला मंडल मथाण के आधे-अधूरे शौचालय निर्माण को पूरा करवाने के लिए धनराशि, सरगूण में पुली निर्माण को स्वीकृत करने के साथ 7 सोलर लाइटें मंजूर की हैं। जारी प्रेस विज्ञप्ति में विधायक राजेंद्र राणा ने ग्राम पंचायत मझोग-सुल्तानी के गुहल में सड़क निर्माण के लिए 5 लाख रुपए की घोषणा की। गुहल रोपा सड़क निर्माण के लिए 70 हजार रुपए देने की घोषणा की। उन्होंने बताया कि सुजानपुर विस क्षेत्र के विकास कार्यों में धन की कमी आड़े आने नहीं दी जाएगी।

गुहल के पूर्व वार्ड मेंबर मंजीत उर्फ पंकु ने की कांग्रेस में घर वापसी

PunjabKesari

सुजानपुर की मझोग पंचायत के गुहल के पूर्व वार्ड मेंबर मंजीत कुमार ऊर्फ पंकू ने प्रदेश सरकार की जनविरोधी नीतियों से परेशान होकर भाजपा को अलविदा कर कांग्रेस पार्टी में विधिवत रूप से घर वापिसी की। वहीं, ग्राम पंचायत टप्परे निवासी विद्युत बोर्ड से सेवानिवृत सुरेश कुमार, एक्स सर्विसमैन मंजीत चैहान व संदीप चैहान ने भी विधिवत रूप से कांग्रेस पार्टी का दामन थाम लिया।
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

kirti

Recommended News

Related News