फेसबुक पर की दोस्ती फिर शादी का झांसा देकर किया दुष्कर्म

punjabkesari.in Sunday, Sep 19, 2021 - 03:52 PM (IST)

शिमला : हिमाचल प्रदेश में फेसबुक पर दोस्ती कर शादी का झांसा देकर एक महिला से दुष्कर्म किए जाने का मामला सामने आया है। युवती ने पुलिस में दुष्कर्म की शिकायत दर्ज कराई है। शिकायत के आधार पर पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी शिमला में कारपेंटर का काम करता है और फिनगास्क इस्टेट में रह रहा है। बताया जा रहा है कि संजौली की रहने वाली एक युवती ने शिमला के सदर थाना में शिकायत दर्ज करवाई है। अपनी शिकायत में युवती ने लिखा है कि तीन महीने पहले फेसबुक पर उत्तर प्रदेश के शामली निवासी मेहताब (24) से उसकी फ्रेंडशिप हुई। इसके बाद फिर बातचीत का सिलसिला आगे बढ़ा और कुछ दिनों के बाद कालीबाड़ी मंदिर के पास दोनों की मुलाकात हुई।

इसके बाद मेहताब उसे आईजीएमसी की तरफ एक सुनसान जगह पर ले गया और उसके साथ जबरदस्ती दुष्कर्म किया। उसके बाद वह दोनों कई बार मिले और मेहताब उसका शारीरिक शोषण करने लग गया। पीड़ित महिला ने आरोप लगाया कि तीन माह से मेहताब उसके साथ जबरस्ती कर रहा है। एक सप्ताह में दो बार वह दुष्कर्म का शिकार हो रही है। मना करने पर आरोपी उसे पीटता है और उसे जान से मारने की धमकी दे रहा है। तंग आकर पीड़ित महिला ने पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई है। डीएसपी हेडक्वार्टर कमल वर्मा ने बताया कि पीड़ित महिला की शिकायत पर कार्रवाई करते हुए आरोपी को शिमला में गिरफ्तार कर लिया गया है। वह कारपेंटर का काम करता है। आरोपी के खिलाफ सदर थाना में आईपीसी की धारा 376, 506 व 323 में केस दर्ज किया गया है।
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

prashant sharma

Recommended News

Related News