सलूणी व चुराह की चोटियों पर ताजा हिमपात, शीतलहर की चपेट में आया क्षेत्र

Friday, Jan 21, 2022 - 10:34 PM (IST)

भड़ेला (चुनी लाल): चम्बा जिले के चुराह व सलूणी की ऊंची चोटियों पर बर्फबारी होने से लोगों की दुश्वारियां बढ़ गई हैं। बीते 2-3 दिनों से क्षेत्र में मौसम खराब चल रहा था लेकिन शुक्रवार से बारिश-बर्फबारी शुरू होते ही क्षेत्र शीतलहर की चपेट में आ गया है। लोग एक बार फिर घरों के अंदर दुबकने को मजबूर हो गए हैं। बारिश व बर्फबारी शुरू होने से तापमान में काफी गिरावट आने से दिनभर लोग ठंड से बचने के लिए आग व हीटर का सहारा लेते नजर आए। क्षेत्र की ऊपरी चोटियों पर 2 से 3 इंच तक ताजा हिमपात हो चुका है। सलूणी व चुराह उपमंडल की चोटियों पर ताजा हिमपात होने से एक बार फिर सफेद चादर बिछ गई है।

हिमाचल की खबरें Twitter पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here

Content Writer

Vijay