हमीरपुर में सर्वकल्याणकारी संस्था का फ्री मेडीकल कैंप पहली मार्च को

Thursday, Feb 27, 2020 - 04:57 PM (IST)

हमीरपुर :सर्वकल्याणकारी संस्था हमीरपुर द्वारा भोटा चौक के नजदीक ई.सी.एस.एच. के सामने सर्वहित सुधार सभा में 1 मार्च को सुबह 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक फ्री मेडीकल जांच कैंप का आयोजन किया जाएगा। संस्था के पदाधिकारियों डा. अशोक राणा, जोगिंद्र ठाकुर, लेखराज ठाकुर ने बताया कि इस कैंप में जोड़ों व हड्डियों से संबंधित सभी रोगों की जांच कर परामर्श दिया जाएगा। कैंप में गुरदयान अस्पताल के माहिर आर्थो स्पेशलिस्ट डा. संजीव गोयल (एम.एस., एम.सी.एच.) हड्डियों की जांच व जनरल ओ.पी.डी.डा. जितेंद्र सिंह करेंगे तथा कैंप में बोन डैंसिटी टैस्ट व दवाइयां फ्री दी जाएंगी।

kirti