शातिर को बैंक खाते की जानकारी देना पड़ा महंगा, पति-पत्नी को लगा लाखों रुपए का चूना

punjabkesari.in Thursday, Oct 17, 2019 - 08:28 PM (IST)

बीबीएन: बरोटीवाला थाना के तहत बैंक खाते की जानकारी लेकर पति-पत्नी के खाते से शातिर ने 2,14,600 रुपए निकाल लिए। पुलिस ने धोखाधड़ी का मामला दर्जकर छानबीन शुरू कर दी है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार मामला जसवीर सिंह पुत्र गोविन्द राम निवासी गांव पलांखवाला की शिकायत पर दर्ज किया गया है। उसने बताया कि उसे 3 दिन से रोजाना फोन आ रहे थे और फोन करने वाला व्यक्ति उसके बैंक की सारी जानकारी दे रहा था।

उन्हें लगा कि वह शायद बैंक के कॉल सैंटर से कॉल कर रहा है। उसने अपने व अपनी पत्नी के बैंक खाते की डिटेल व ओटीपी उसे दे दिया। इसके बाद 15 व 16 अक्तूबर को उसके व उसकी पत्नी के बैंक खाते से 2,14,600 रुपए निकाल लिए गए। एएसपी बद्दी एनके शर्मा ने बताया कि पुलिस ने धोखाधड़ी का मामला दर्जकर छानबीन शुरू कर दी है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Vijay

Recommended News

Related News