पुलिस भर्ती पेपर लीक मामले में ज्वाली के 2 युवकों के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज

Saturday, Mar 18, 2023 - 09:19 PM (IST)

ज्वाली (ललित): हिमाचल प्रदेश में पुलिस कांस्टेबल भर्ती पेपर लीक मामले में राज्य विजिलैंस एंड एंटी करप्शन ब्यूरो धर्मशाला की टीम ने ज्वाली में 2 युवकों के घरों में 2-3 दिन पहले रेड की थी। इस दौरान युवकों के कब्जे से 2 मोबाइल फोन, लैपटॉप व प्रश्न पत्र बरामद हुए हैं। स्टेट विजिलैंस एंड एंटी करप्शन ब्यूरो धर्मशाला के एएसपी बलबीर सिंह ने बताया कि विजिलैंस टीम ने सुघाल निवासी नीरज के घर से 2 मोबाइल और एक लैपटॉप तथा दरकाटी निवासी बलविंदर के घर से एक मोबाइल फोन और एक प्रश्न पत्र बुकलेट सीरियल नंबर 939043289 कोड नंबर सी 780/2022/सीरीज-ए बरामद की है। उन्होंने बताया कि बरामद मोबाइल फोन, लैपटॉप और अन्य साक्ष्य फोरैंसिक जांच के लिए भेजे गए हैं। उन्होंने बताया कि दरकाटी निवासी बलविंदर वर्ष 2019 व 2020 में पुलिस भर्ती पेपर लीक मामले में भी नामजद रहा है। इन दोनों युवकों के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया है।

हिमाचल की खबरें Twitter पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here
 

Content Writer

Vijay