चंबा में मिले चार नए कोरोना पॉजिटिव

Monday, Aug 03, 2020 - 11:31 AM (IST)

चंबा : प्रदेश के चंबा जिले में सोमवार को एक बार फिर चार नए कोरोना पॉजिटिव मिले हैं। इनमें एक व्यक्ति 21 साल का है, जो कि दुबई से आया था तथा संस्थागत क्वारंटाइन था। दूसरा मामला एक 35 वर्षीय व्यक्ति का है। यह कोलकाता से आए थे और यह भी संस्थागत क्वारंटाइन थे। वहीं तीसरा मामला एक 57 वर्षीय व्यक्ति है और यह गुवाहटी से आए थे। चौथा मामला बिहार से आए एक 23 वर्षीय युवक का है। ये चारों ही सोमवार सुबह पॉजिटिव पाए गए हैं। इन मामलों के साथ ही अब चंबा में सक्रिय मामलों की संख्या 39 हो गई है। 

Edited By

prashant sharma