शिक्षा मंत्री बोले-भारतीय मजदूर संघ देश का एक राष्ट्रवादी मजदूर संगठन (Video)

punjabkesari.in Tuesday, Jul 23, 2019 - 06:33 PM (IST)

शिमला (तिलक राज): भारतीय मजदूर संघ शिमला मंडल ने शिमला के पंचायत भवन में मंगलवार को एक अधिवेशन और अपना स्थापना दिवस मनाया, जिसमें प्रदेश के शिक्षा मंत्री सुरेश भारद्वाज ने शिरकत की और स्थापना दिवस की संघ के सदस्यों को बधाई दी। शिक्षा मंत्री ने कहा कि मजदूर किसी भी राष्ट्र की रीढ़ होते हैं और भारतीय जनता पार्टी हमेशा से मजदूरों और किसानो की हितैषी रही है। भारतीय मजदूर संघ देश का एक राष्ट्रवादी मजदूर संगठन है जोकि हमेशा मजदूरों के हितों के लिए काम करता है। संगठन ने बिना किसी राजनितिक पार्टी का हिस्सा बने आम मजदूरों के हितों के लिए आंदोलन किए हैं जोकि एक सराहनीय कदम है।
PunjabKesari, Indian Labor Union Image

मांगों को मुख्यमंत्री के समक्ष उठाने का बनाया कार्यक्रम

कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रदेश अध्यक्ष राकेश शर्मा ने की। भारतीय मजदूर संघ की प्रदेश कार्यकारणी से मोहन ठाकुर उपाध्यक्ष व अशोक ठाकुर कार्यकारी अध्यक्ष व अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे। कार्यक्रम में विभिन्न मजदूर नेताओं ने मजदूर वर्ग व सभी श्रेणियों की मांगों पर भी विस्तृत चर्चा की और मांगों को मुख्यमंत्री के समक्ष उठाने का कार्यक्रम भी बनाया।
PunjabKesari, Indian Labor Union Image


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Vijay

Recommended News

Related News