नेचर पार्क के निर्माण की खुदाई में मिला कुछ ऐसा कि देखकर दंग रह गए लोग

Thursday, Mar 11, 2021 - 05:51 PM (IST)

कुल्लू (धनीराम): जिला कुल्लू के जगसुख नाले में वन विभाग नेचर पार्क का निर्माण कर रहा है। जब पार्क निर्माण की खुदाई का कार्य चल रहा था तो इस दौरान प्राचीनकाल में बनी एक मूर्ति मिली है। मूर्ति किस देवी-देवता की है, यह जानकारी अभी तक नहीं मिल पाई है। मूर्ति के बारे में पूरे क्षेत्र में चर्चा का माहौल है। इलाके के हर देवलू मूर्ति को अलग-अलग देवी-देवता का मान रहे हैं। वहीं कई देवलू मूर्ति को भगवान श्री हरि विष्णु की मूर्ति भी मान रहे हैं। बता दें कि जिस जगह पर मूर्ति मिली है। इससे आधा किलोमीटर की दूरी पर शेष नाग का स्थान है। मूर्ति के ऊपर च्रक का चिन्ह भगवान विष्णु का प्रतीक चिन्ह माना जा रहा है।

स्थानीय देवता के पास पूछ जाएगी डाली

जगसुख नाले में प्रत्यक्षदर्शी वनरक्षक चित्रदेव और जगसुख निवासी पैने राम सोनी ने बताया कि पार्क निर्माण के दौरान खुदाई करते समय प्राचीन मूर्ति मिली है। उन्होंने बताया कि मूर्ति भगवान शिव या भगवान विष्णु की है या फिर अन्य देवताओं की, इसका पता लगाना मुश्किल है। उन्होंने कहा कि मूर्ति को सुरक्षित जगह पर रखा गया है। उन्होंने कहा कि खुदाई में मिली मूर्ति किस देवी-देवता की है। इसके बारे में स्थानीय देवता के पास पूछ डाली जाएगी। उन्होंने कहा कि देवता स्वयं गूर के माध्यम से खुदाई में मिली मूर्ति का रहस्य बता देगा।

Content Writer

Vijay