Watch Video: फॉरेस्ट गार्ड ने कायम की बहादुरी की मिसाल, बर्फ के बीच भी रहे लड़ते

Wednesday, Jan 24, 2018 - 12:58 PM (IST)

नाहन (सतीश): शिमला जिला के चौपाल वन मंडल के सराहां (क्यारी) जंगल में बर्फ के बीच फोरेस्ट गार्ड ने बहादुरी की मिसाल कायम की है।


दरअसल यहां अवैध तस्करी की सूचना मिलते ही बीट फोरेस्ट गार्ड ने प्रशासनिक आलाधिकारियों को सूचित किया लेकिन बावजूद इसके विभागीय अधिकारी सोते रहे। इसके बाद कई घंटों तक कोई सहायता ना मिलने पर दिन के करीब 1 बजे से रात 12 बजे तक वह वन माफियों से बर्फ में खाली हाथ लड़ते रहे।


उन्होंने बर्फबारी में भी मोर्चा संभाले रखा। नतीजन लाखों रुपए की कीमत वाली देवदार के तेल की अवैध तस्करी का उन्होंने भंडाफोड़ किया और साथ ही जिम्मेवार अधिकारियों की लापरवाही की पोल खोलती ये तस्वीरें सामने आई है।