पूर्व केंद्रीय मंत्री पंडित सुखराम की बिगड़ी तबीयत, अस्पताल में भर्ती

punjabkesari.in Thursday, Sep 03, 2020 - 08:56 PM (IST)

मंडी (पुरुषोत्तम): पूर्व केंद्रीय संचार मंत्री पंडित सुखराम को स्वास्थ्य खराब होने पर वीरवार देर शाम मंडी के जोनल अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। बताया जा रहा है कि 94 वर्षीय सुखराम को हाई ब्लड प्रेशर की शिकायत हो गई है, जिसके चलते उनके बेटे विधायक अनिल शर्मा उनको लेकर अस्पताल पहुंचे, जिसके बाद अस्पताल प्रबंधन ने एक विशेषज्ञ चिकित्सक की ड्यूटी उनकी देखरेख में लगा दी है।

सुखराम की तबीयत खराब होने की सूचना मिलते ही उनके परिजन और समर्थक उनका कुशलक्षेम पूछने के लिए अस्पताल पहुंच रहे हैं। लिहाजा उन्हें स्पेशल वार्ड में रखा गया है। मुख्य चिकित्सा अधिकारी मंडी डॉक्टर देवेंद्र शर्मा ने पूर्व केंद्रीय मंत्री सुखराम के अस्पताल में भर्ती होने की पुष्टि की है। उधर, सुखराम के पोते आश्रय शर्मा ने कहा कि दादा को दिन के समय थोड़ी परेशानी हुई थी और अब वे डॉक्टरों की निगरानी में हैं।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Vijay

Recommended News

Related News