शहीद तिलक राज के परिवार को एक लाख देंगे BJP पूर्व अध्यक्ष त्रिलोक कपूर

Tuesday, Feb 19, 2019 - 10:55 AM (IST)

पालमपुर (मुनीष): भाजपा अनुसूचित जनजाति मोर्चा के राष्ट्रीय वरिष्ठ उपाध्यक्ष एवं बूल फैडरेशन के पूर्व अध्यक्ष त्रिलोक कपूर ने पुलवामा आतंकी हमले में शहीद हुए तिलक राज के परिवार को एक लाख रुपए की आर्थिक सहायता देने की घोषणा की है। त्रिलोक कपूर ने कहा कि शहीद तिलक राज देशसेवा में ही नहीं, बल्कि उन्होंने गद्दी समुदाय की संस्कृति के लिए भी बेहतरीन कार्य किया है। उन्होंने लोकप्रिय लोकगीतों को भी एक नया मुकाम देने का काम किया है। यही नहीं, इस नौजवान ने युवा पीढ़ी को भारतीय सेना में जाने के लिए प्रेरित भी किया। उनके इस योगदान को कभी नहीं भुलाया जा सकता है।

Ekta