धर्मशाला भाजयुमो के पूर्व अध्यक्ष की करंट लगने से मौत

Wednesday, Jul 13, 2022 - 08:00 PM (IST)

धर्मशाला/कांगड़ा (ब्यूरो/कालड़ा): भाजयुमो धर्मशाला के पूर्व अध्यक्ष की करंट लगने से मौत हो गई। धर्मशाला के बड़ोल निवासी संजय संधू ने स्पीति होस्टल रक्कड़ डाकघर योल के सामने की बिल्डिंग बनाने का काम लिया हुआ था। मंगलवार को वह जब शटरिंग की नाप-नपाई कर रहा था तो अचानक बिजली की तार से उसे करंट लग गया। इससे वह भवन से नीचे गिर गया, जिस कारण उसे गंभीर चोटें आई थीं। घायल को तुरंत डॉ. राजेंद्र प्रसाद मेडिकल काॅलेज टांडा ले जाया गया, जहां से उसे पीजीआई रैफर कर दिया गया। बुधवार सुबह इलाज के दौरान उसकी मृत्यु हो गई। स्थानीय पुलिस आगामी कार्रवाई के लिए पीजीआई चंडीगढ़ रवाना हो गई है। भाजयुमो पूर्व अध्यक्ष की मृत्यु पर भाजपा मंडल धर्मशाला ने भी गहरा दुख प्रकट किया है। विधायक विशाल नैहरिया सहित अन्य पदाधिकारियों ने दिवंगत की आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना, वहीं शोक संतप्त परिवार को इस दुख के सहने की शक्ति प्रदान करने की भगवान से कामना की।

हिमाचल की खबरें Twitter पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here

Content Writer

Vijay