पूर्व सांसद चंदेल की तबीयत बिगड़ी, पीजीआई रैफर

punjabkesari.in Thursday, Jul 23, 2020 - 02:04 PM (IST)

बिलासपुर (मुकेश गौतम) : पूर्व सांसद सुरेश चंदेल की अचानक तबीयत खराब हो गई है। उन्हें गंभीर हालत में बिलासपुर से पीजीआइ चंडीगढ़ के लिए रैफर किया गया है। बताया जा रहा है कि उन्हें पेट में गंभीर दर्द उठा, इसके बाद उन्हें प्राथमिक उपचार के बाद  गंभीर हालत में तुरंत पीजीआइ रैफर किया गया है। पूर्व सांसद के बेटे देवेश चंदेल ने बताया कि रात को तबीयत खराब होने पर बिलासपुर अस्पताल लेकर आए थे, इसके बाद यहां से पीजीआइ रैफर कर दिया गया है। चंडीगढ़ में उपचार जारी है। बीते लोकसभा चुनाव के दौरान सुरेश चंदेल ने कांग्रेस पार्टी ज्वाइन कर ली थी। इससे पहले वह भाजपा की टिकट से लोकसभा सांसद भी बने व  भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष भी रहे।  


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Edited By

prashant sharma

Recommended News

Related News