पूर्व विधायक ने जड़ा आरोप, धवाला अपने बेटों-रिश्तेदारों को दिलवा रहे PWD और IPH के काम

Thursday, Dec 20, 2018 - 11:26 PM (IST)

ज्वालामुखी (नितेश): पूर्व विधायक संजय रत्न ने स्थानीय भाजपा विधायक पर निशाना साधते हुए आरोप लगाया कि ज्वालामुखी विस क्षेत्र में भाजपा सरकार का एक वर्ष पूरा होने जा रहा है और भाजपा विधायक एक वर्ष में एक भी नया विकास कार्य शुरू नहीं कर पाए। उन्होंने आरोप जड़ा कि विधायक सिर्फ कुर्सी पद और सरकारी घर की ही लड़ाई लड़ते नजर आए। हालांकि उन्होंने कांग्रेस के समय में शुरू किए गए निर्माण कार्यों के पूरा होने पर उद्घाटन जरूर किए हैं।

लोगों में पक्षपात पूर्ण प्रणाली के प्रति गहरा रोष

उन्होंने विधायक पर निशाना साधते हुए आरोप लगाया कि वह अपने परिवार का पालन-पोषण बखूबी कर रहे हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि लो.नि.वि. आई.पी.एच. व अन्य विभागों के कार्य इनके परिवार व रिश्तेदारों को ही मिल रहे हैं। क्षेत्र के अन्य कार्य करने वाले इच्छुक लोगों को कार्य नहीं दिए जा रहे हैं, जिससे उन लोगों में पक्षपात पूर्ण प्रणाली के प्रति गहरा रोष बढ़ता जा रहा है। 

जनमंच बनाया भीड़ जुटाकर भाजपा के प्रचार का माध्यम

उधर, ज्वालामुखी उपमंडल के मझीन में हो रहे 23 दिसम्बर के जनमंच कार्यक्रम पर उन्होंने प्रैस वार्ता में कहा कि जनमंच तो भीड़ जुटाकर भाजपा के प्रचार का माध्यम बना रखा है। जनमंच से लोगों की मुश्किलें दूर नहीं होंगी उलटा फिजूलखर्ची की जा रही है। । इस अवसर पर ब्लाक कांग्रेस अध्यक्ष धर्मेंद्र शर्मा, जिलाध्यक्ष राजिंद्र राणा, युकां अध्यक्ष नीरज शर्मा आदि मौजूद रहे।

Vijay