सत्ती के बयान पर सुधीर शर्मा ने जताई कड़ी आपत्ति, जानिए क्या दी चेतावनी

Sunday, Sep 29, 2019 - 08:39 PM (IST)

ऊना (सुरेन्द्र): भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष सतपाल सत्ती द्वारा दिए गए बयान पर कांग्रेस के पूर्व मंत्री सुधीर शर्मा ने कड़ी आपत्ति व्यक्त की है। अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए सुधीर शर्मा ने कहा कि सत्ती का बयान हास्यास्पद है कि वह भाजपा में आना चाहते थे। उन्होंने कहा कि उनकी न तो भाजपा के किसी नेता से कभी बात हुई और न ही वह किसी नेता से मिले हैं। यदि वह चुनाव लडऩा चाहते तो कांग्रेस पार्टी से ही चुनाव लड़ते। भाजपा में जाने या वहां से चुनाव लडऩे का सवाल ही नहीं उठता है।

भाजपाध्यक्ष का बिगड़ गया है मानसिक संतुलन

उन्होंने कहा कि सत्ती पहले भी कई बार तथ्यहीन बयानबाजी कर चुके हैं। ऐसा लगता है कि भाजपाध्यक्ष का मानसिक संतुलन बिगड़ गया है, ऐेसे में उन्हें किसी अच्छे चिकित्सक से उपचार करवाना चाहिए। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि सत्ती ने अपने बयान पर खेद नहीं जताया तो वह उनके खिलाफ मानहानि का दावा करेंगे।

Vijay