पूर्व मंत्री कुलदीप कुमार ने राफेल डील को लेकर केंद्र पर बोला हमला, लगाया बड़ा आरोप

Thursday, Aug 02, 2018 - 09:45 AM (IST)

अम्ब (अश्विनी): पूर्व मंत्री कुलदीप कुमार ने राफेल डील को लेकर केंद्र सरकार पर हमला बोला है। उन्होंने आरोप लगाया कि राफेल डील सदी का सबसे बड़ा कथित घोटाला है। उन्होंने आरोप लगाया कि वर्ष 2012 में पूर्व यू.पी.ए. सरकार के कार्यकाल में हुई राफेल डील में एक विमान की कीमत 526 करोड़ तय हुई थी, लेकिन मौजूदा सरकार के कार्यकाल में एक राफेल विमान की कथित कीमत करीब 3 गुना हो जाना देश की जनता को पच नहीं रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि हिन्दोस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड सरकारी दायरे में आती है और हवाई संयंत्र निर्मित करने वाला देश का एक बड़ा प्रतिष्ठान है। यहां पर यदि इस डील में एच.सी.एल. को पार्टनर बनाया जाता तो इससे देश के असंख्य बेरोजगारों को रोजगार के अवसर मिलते।

Ekta