हिमाचल के पूर्व मंत्री मोहनलाल का निधन, सीएम ने जताया शोक

Friday, Apr 02, 2021 - 04:56 PM (IST)

चंबा : हिमाचल प्रदेश के पूर्व आयुर्वेद मंत्री मोहन लाल का निधन हो गया है। टैगोर अस्पताल जालंधर में उन्होंने अंतिम सांस ली। बीते कुछ दिनों से उनका स्वास्थ्य खराब चल रहा था। दिवंगत मोहन लाल का राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया जाएगा। वहीं, मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने पूर्व कैबिनेट मंत्री मोहन लाल  के निधन का दुख प्रकट किया है। सीएम ने सोशल मीडिया पर जारी बयान में कहा कि मोहन लाल का चुराह क्षेत्र के विकास के लिए उनका अहम योगदान रहा है। उन्होंने कहा कि ईश्वर दिवंगत आत्मा को शांति व शोकग्रस्त परिवार को संबल प्रदान करें।
 

Content Writer

prashant sharma