सुक्खू ने BJP पर साधा निशाना, बोले-पूर्व CPS नीरज की गिरफ्तारी लोकतंत्र की हत्या

punjabkesari.in Saturday, Jun 27, 2020 - 07:14 PM (IST)

नादौन (ब्यूरो): पूर्व प्रदेशाध्यक्ष व कांग्रेस विधायक सुखविंदर सिंह सुक्खू ने पूर्व सीपीएस नीरज भारती की गिरफ्तारी को लेकर भाजपा सरकार पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि नीरज की गिरफ्तारी लोकतंत्र की हत्या है। सरकार के इशारे पर यह गिरफ्तारी हुई है। यह भावनाएं भड़काने का नहीं बल्कि राजनीतिक प्रतिशोध का मामला है। नीरज अक्सर भाजपा को सोशल मीडिया पर घेरते रहे हैं, उसके चलते ही सरकार ने नीरज पर देशद्रोह का मामला दर्ज करवाया है। यह पूरी तरह से सुनियोजित है। उन्होंने सीएम जयराम ठाकुर से आग्रह किया कि पूर्व सीपीएस की रिहाई जल्दी सुनिश्चित करवाएं। सीआईडी ने 3 दिन तक पूछताछ के नाम पर नीरज को प्रताडि़त किया, उसके बाद गिरफ्तारी दिखाई।

उन्होंने कहा कि हर कांग्रेस कार्यकर्ता नीरज भारती, वरिष्ठ कांग्रेस नेता व पूर्व सांसद उनके पिता चौधरी चंद्र कुमार के साथ हैं। अगर नीरज की रिहाई जल्दी नहीं हुई तो कांग्रेस कार्यकर्ता आंदोलन छेडऩे को मजबूर होंगे। कांग्रेस नेताओं वकार्यकर्ताओं की आवाज को दबाया जा रहा है। अभिव्यक्ति की आजादी तो बिल्कुल ही खत्म हो चुकी है। अगर सरकार के गलत निर्णयों पर कोई सवाल उठाता है तो उस देशद्रोही करार दे दिया जाता है। ऐसा माहौल देश में पहले कभी नहीं रहा। सरकारों के नाम पर तानाशाही चल रही है। उन्होंने कहा कि सरकार विपक्षी नेताओं के उत्पीड़न की बजाय विकास कार्यों पर ध्यान दे।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Vijay

Recommended News

Related News