पूर्व कांग्रेस सरकार पर कर्मचारियों को लॉलीपॉप देने का आरोप, पढ़िए क्या है मामला

Saturday, Apr 28, 2018 - 02:28 PM (IST)

हमीरपुर(अरविंद): बहु-उद्देश्यीय स्वास्थ्य कर्मचारियों का इसे दुर्भाग्य ही कहा जाएगा कि 28 वर्षों तक एक पद पर नौकरी करने के बाद स्वास्थ्य कार्यकर्ता नियुक्ति और स्वास्थ्य कार्यकर्ता ही सेवानिवृत्त होना पड़ रहा है। इस साल में लगभग 70 स्वास्थ्य कार्यकर्ता पदोन्नति की राह ताकते हुए सेवानिवृत्त हो जाएंगे। यह बात पत्रकार वार्ता में बहु-उद्देश्यीय स्वास्थ्य कर्मचारी महासंघ के प्रदेशाध्यक्ष मिलाप शर्मा ने कही। उन्होंन कहा कि स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं को स्वास्थ्य पर्यवेक्षक के लिए जो प्रशिक्षण बैच भेजे जाते हैं, उन्हें सुचारू रूप से भेजा जाना चाहिए तथा बैच से कम से कम 50-50 का होना चाहिए। जिससे जल्द ही स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं को पदोन्नति का लाभ मिल सके। 

पूर्व कांग्रेस सरकार पर लगाया अारोप 
उन्होंने मांग करते हुए कहा कि खाली पड़े पदों को जल्द भरा जाए। उन्होंने पूर्व कांग्रेस पर भी कर्मचारियों को लॉलीपॉप देने का आरोप लगाया। उनका कहना है कि उन्हें नई बीजेपी सरकार से काफी उम्मीदें है। क्योंकि जिस तरह सरकार ने बनते ही कर्मचारियों के लिए घोषणाएं की है उससे कर्मचारियों को उम्मीदें जगी है। उन्होंने मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर, स्वास्थ्य मंत्री विपिन कुमार, प्रिंसीपल स्वास्थ्य सचिव प्रबोद सक्सेना और निदेशक स्वास्थ्य सेवाएं हिमाचल प्रदेश डा. बलदेव ठाकुर से मामला उठाने की बात कही है।
 

kirti