पूर्व सीएम वीरभद्र सिंह पहुंचे कांगड़ा, बोले- मुझे यहां की जनता से है बहुत लगाव(Video)

Saturday, Nov 24, 2018 - 03:29 PM (IST)

कांगड़ा(बयूरो): हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा माता ब्रजेश्वरी देवी मंदिर में शनिवार को पूजा अर्चना कर पूर्व सीएम वीरभद्र सिंह ने माथा टेका और मां का आशीर्वाद लिया। इस दौरान उन्होंने पत्रकारों से बातचीत करते हुए बोले कि कांगड़ा शहर से मेरा बहुत पुराना नाता है और यहां की जनता से मुझे बहुत लगाव है। उन्होंने कहा कि मैं जब भी कांगड़ा आता हूं तो माता का आशीर्वाद लिए बिना नहीं जाता। उन्होंने कहा कि लोकसभा चुनावों को लेकर रणनीति बनाई जा रही है और लोकसभा चुनावों में कांग्रेस की जीत होगी। इस अवसर पर मंदिर के वरिष्ठ पुजारी पंडित राम प्रसाद शर्मा, पंडित उमेश शर्मा, व्यापार मंडल के अध्यक्ष पंडित वेद प्रकाश शर्मा, मंदिर अधिकारी नीलम कुमारी, नगर परिषद अध्यक्ष अशोक शर्मा ,उपाध्यक्ष श्याम नारायण शर्मा, मंदिर ट्रस्टी मुनीष कांसरा व अन्य मौजूद रहे।

   

kirti