पूर्व CM के बाद अब सुक्खू ने भी कहा EVM से हुई छेड़छाड़, इलेक्शन कमीशन से की ये मांग

Monday, Jan 15, 2018 - 03:53 PM (IST)

शिमला (विकास): विधानसभा चुनावों में कांग्रेस को मिली हार के बाद जहां पूर्व सीएम वीरभद्र सिंह ने ईवीएम से छेड़छाड़ की बात कही थी वहीं अब इस मामले में कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष सुखविंदर सिंह सुक्खू भी कूद पड़े हैं। 


जानकारी के मुताबिक सुक्खू की अध्यक्षता में सोमवार को एक मेमोरेंडम हिमाचल चुनाव आयोग के माध्यम से संयुक्त चुनाव अधिकारी विकास सूद को सौंपा गया। मेमोरेंडम को सौंपते हुए उन्होंने कहा कि 2017 के विधानसभा के चुनावों में ईवीएम से छेड़छाड़ की अाशंका सामने आई है। जिसके चलते कांग्रेस पार्टी मांग करती है कि 2019 के लोकसभा चुनाव बैलेट पेपर्स पर ही करवाए जाएं।