पूर्व मुख्यमंत्री धूमल ने प्रदेशवासियों को दी होली की शुभकामनाएं

punjabkesari.in Sunday, Mar 28, 2021 - 03:08 PM (IST)

बड़सर (अशोक राणा) : रंगों के त्योहार होली पर्व को लेकर हमीरपुर में पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल ने प्रदेश वासियों को बधाई दी है। प्रेमकुमार धूमल ने कहा कि आज पूरा देश होली पर्व मना रहा है लेकिन दुर्भाग्यवश कोरोना महामारी के चलते होली पर्व को पिछले साल भी और इस बार भी नहीं मनाया जा सका है। धूमल ने कहा कि सुजानपुर होली उत्सव को पूरे देश में प्रसिद्व है और राष्ट्र स्तरीय का दर्जा भाजपा सरकार ने ही दिया था लेकिन इस बार दुभागर््यवश कोरोना के चलते होली उत्सव नहीं हो पा रहा है जिससे मेला का आयेाजन नहीं हो पा रहा है। इसलिए व्यापारी वर्ग को भी सरकार का साथ देना चाहिए। धूमल ने कहा कि कोविड महामारी से निपटने के लिए सभी को एक साथ मिलकर आगे आना होगा तभी बीमारी से निपटा जा सकेगा। होली के उपलक्ष्य में पूर्व सीएम धूमल के घर समीरपुर पर लोगों का बधाई देेते का तांता लगा हुआ है। बता दे कि इस बार कोविड महामारी के चलते राष्ट्र स्तरीय होली उत्सव का आयोजन नहीं किया जा सका है। महाराजा संसार चंद के जमाने से मनाए जाने वाले होली उत्सव को पहली बार कोविड की वजह से पूरी तरह से स्थगित करना पड़ा है।
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

prashant sharma

Recommended News

Related News