पूर्व बूथ अध्यक्ष कांग्रेस छोड़ भाजपा में शामिल

punjabkesari.in Tuesday, Feb 16, 2021 - 09:51 PM (IST)

हमीरपुर (राजीव): पूर्व बूथ अध्यक्ष कांग्रेस ने कांग्रेस पार्टी को छोड़ भाजपा पार्टी ज्वाइन कर ली है। पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल के निवास स्थान समीरपुर में पहुंचकर उन्होंने विधिवत भाजपा पार्टी की सदस्यता ली। पूर्व मुख्यमंत्री ने उन्हें भाजपा पार्टी का पटका पहनाकर पार्टी में शामिल किया। जानकारी के अनुसार राम सिंह गांव छत्ररुड़ू के पूर्व बूथ अध्यक्ष कांग्रेस एवं पूर्व सैनिक राकेश कुमार गांव ज्याड़ ने मंगलवार को कांग्रेस पार्टी को अलविदा कह दी है। पार्टी में शामिल हुए दोनों कार्यकर्ताओं को पूर्व मुख्यमंत्री ने आशीर्वाद देते हुए कहा कि आपका इस पार्टी में स्वागत है।

दूसरी ओर सुजानपुर विधानसभा क्षेत्र की पंचायत चमियाना के नवनिर्वाचित पंचायत प्रधान, उपप्रधान के साथ-साथ ग्रामीणों ने पूर्व मुख्यमंत्री से शिष्टाचार भेंट की। चुनाव जीतने के बाद उनसे आशीर्वाद लेने पहुंचे तमाम पंचायत प्रतिनिधियों एवं भाजपा कार्यकर्ताओं ने पूर्व मुख्यमंत्री से भेंट करके आगामी योजनाओं पर चर्चा की। इस मौके पर भाजपा शहरी इकाई सचिव प्रकाश सडियाल के साथ-साथ पंचायत प्रधान बीना देवी, उपप्रधान सुभाष सडियाल एवं ग्रामीण उपस्थित रहे। इस मौके पर मीडिया प्रभारी विनोद ठाकुर ने तंज कसते हुए कहा कि कांग्रेस पार्टी का कुनबा व विचारधारा दीमकग्रस्त मिट्टी के ढेर पर खड़ी है जो धीरे-धीरे अब भी बिखरती जा रही है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Vijay

Recommended News

Related News