वेतन न मिलने के कारण हड़ताल पर फोरलेन मजदूर, 4 टनलों का काम हुअा ठप्प

Tuesday, Nov 13, 2018 - 04:23 PM (IST)

मंडी(नीरज) हिमाचल प्रदेश मंडी जिले में समय पर वेतन और अन्य सुविधा न मिलने से खफा फोरलेन निर्माण में लगे मजदूरों ने हड़ताल कर दी है। जिस कारण फोरलेन की 4 टनलों का काम रूक गया है। हड़ताल करने वाले सभी मजदूर एक कंपनी के बताए जा रहे है। दरअसल कंपनी ने 12 नवंबर को मजदूरों को वेतन देने का वादा किया था। लेकिन कंपनी इसका भुगतान नहीं कर सकी।

जिसके चलते मजदूर आज हड़ताल पर चले गए। मजदूरों ने भारतीय मजदूर संघ की स्थानीय इकाई के बैनर तले कार्यस्थल पर विरोध प्रदर्शन किया और कंपनी प्रबंधन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। मजदूर संघ के प्रधान ने बताया कि कंपनी श्रम कानूनों की सरेआम धज्जियां उड़ा रही है न ही मजदूरों को अभी तक ज्वाईनिंग लेटर दिए गए हैं और न ही उन्हें कोई आई कार्ड जारी किए गए है।

यदि कार्य के दौरान कोई मजदूर घायल हो जाता है तो मौके पर प्राथमिक उपचार की भी कोई सुविधा नहीं है। मजदूरों ने कंपनी पर आरोप लगाते हुए कहा कि मजदूरों को समय पर वेतन नहीं मिल रहा है। ऐसे में यहां मजदूरी कर रहे लोगों का जीवन यापन करना मुश्किल होता जा रहा है। वहीं मजदूरों ने प्रबंधन को चोतावनी देते हुए कहा कि जब तक वेतन का भुगतान नहीं होगा तो हड़ताल जारी रहेगी। 

kirti