परवाणू-सोलन के बीच कई स्थानों पर लगा लंबा जाम, लोगों की बढ़ी परेशानियां

Friday, Jun 07, 2019 - 12:34 PM (IST)

सोलन(नरेश पाल): शिमला चंडीगढ़ राष्ट्रीय उच्च मार्ग पर ट्रैफिक जाम के कारण पर्यटकों के साथ-साथ आम आदमी भी परेशान हो गया है। फोरलेन निर्माण के कारण इस राष्ट्रीय उच्च मार्ग पर सुबह से ही जाम लगना आम बात हो गई है। बता दें कि सोलन से परवाणू के बीच में कई स्थानों पर जाम लग रहा है। कई-कई किलोमीटर तक वाहनों की लंबी कतारें लग रही है। भीषण गर्मी में लोगों को वाहनों में बैठकर जाम के खुलने का इंतजार करना पड़ रहा है।

प्रशासन लोगों को जाम से निजात दिलाने में असफल रहा है। शुक्रवार को सुबह 9 बजे ही एक किलोमीटर लम्बा जाम लग गया था। फोरलेन निर्माण को लेकर की जा रही कटिंग जाम का मुख्य कारण है।

 

kirti