वन मंत्री पठानिया ने किया कुटलैहड़ विधानसभा क्षेत्र का दौरा, बोले उपचुनाव में भाजपा की होगी जीत

punjabkesari.in Monday, Jul 12, 2021 - 05:40 PM (IST)

ऊना (अमित शर्मा) : वन एवं खेल मंत्री राकेश पठानिया ने आज कुटलैहड़ विधानसभा क्षेत्र के एक दिवसीय प्रवास के दौरान करोड़ों की विकासात्मक योजनाओं के उद्घाटन व शिलान्यास किए। इस दौरान कृषि मंत्री वीरेंद्र कंवर भी मौजूद रहे। वन मंत्री ने पूर्व सांसद ठाकुर रंजीत सिंह के नाम से बने इको पार्क के उद्घाटन के साथ विश्राम गृह और वन विभाग के नवनिर्मित कार्यालय का भी उद्घाटन किया। वन मंत्री राकेश पठानिया ने कहा कि प्रदेश की भाजपा सरकार विकास की दिशा में आगे बढ़ रही है, वही उन्होंने कहा की प्रदेश में होने वाले उपचुनाव सेमी फाइनल के तौर पर देखे जा रहे हैं और इसमें भाजपा की जीत होगी। वही कृषि मंत्री वीरेंद्र कंवर ने कहा कि कुटलैहड़ क्षेत्र को पर्यटन की दृष्टि से विकसित करने का हर संभव प्रयास किया जा रहा है। 

वन मंत्री राकेश पठानिया आज कुटलैहड़ विधानसभा क्षेत्र के एकदिवसीय दौरे पर रहे। इस दौरान कृषि मंत्री एवं स्थानीय विधायक वीरेंद्र कंवर भी मौजूद रहे। कुटलैहड़ विधानसभा क्षेत्र के प्रवास के दौरान वन मंत्री ने बंगाणा में 70 लाख रुपये से पूर्व सांसद रणजीत सिंह के नाम पर निर्मित ईको पार्क व 23 लाख रुपये से निर्मित फोरेस्ट रेन्ज ऑफिस का उद्घाटन किया बंगाणा में ही 60 लाख रुपये से बनने वाली इंस्पेक्शन हट का शिलान्यास भी किया। इसके बाद वन मंत्री ने 45 लाख रुपये से कोट में निर्मित फोरेस्ट रेस्ट हाउस कोट का उद्घाटन किया। वन मंत्री राकेश पठानिया ने कहा कि बंगाणा में बने इको पार्क को पूर्व सांसद ठाकुर रणजीत सिंह के नाम पर बनाया गया है। उन्होंने कहा कि जिन नेताओ की बदौलत आज भाजपा सत्तासीन है उन्हें पूरा मान सम्मान दिया जा रहा है। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार प्रदेश में एक समान विकास करवा रही है। 

वहीं 2022 के आम चुनाव से पहले प्रदेश में होने वाले एक लोकसभा व तीन विधानसभाओं के उपचुनाव को भाजपा सेमीफाइनल के तौर पर देख रही है। राकेश पठानिया ने कहा कि भाजपा प्रदेश में हुए विकास के दम पर इन उपचुनाव में जीत दर्ज करेगी। वहीं कुटलैहड़ विधानसभा हल्के के विधायक एवं कृषि मंत्री वीरेंद्र कंवर ने कहा कि कुटलैहड़ को पर्यटन की दृष्टि से विकसित किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि क्षेत्र में ट्रैकिंग रुट विकसित किये जा रहे है वहीं गोविंद सागर झील में वाटर स्पोट्र्स शुरू करने की दिशा में भी काम किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि जल्द ही क्षेत्र में पैराग्लाइडिंग का ट्रायल कर क्षेत्र में पैराग्लाइडिंग की संभावनाएं तलाशी जाएंगी।
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

prashant sharma

Recommended News

Related News